सिंघेश्वर: अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वरनाथ धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट
सावन की अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ने वाली संभावित भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट है। डीएम अभिषेक रंजन और एसपी संदीप सिंह ने मंदिर परिसर का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कतार, प्रवेश-निकास, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा और प्रकाश व्यवस्था की समीक्षा की। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए।