तहसील बदरवास के अंतर्गत ग्राम बिजरौनी के पास सिंध नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव से बहे बालक सौरभ पुत्र श्री बल्लू कुशवाह की तलाश में जिला प्रशासन और रेस्क्यू टीम पूरी तरह मुस्तैद है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा को इस घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल होमगार्ड कमांडेंट को निर्देशित किया और SDERF की टीम को सक्रिय किया। SDERF की रेस्क्यू टीम द्वारा लगातार तलाश जारी है।
कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के निर्देश पर मौके पर एसडीएम श्री शिवदयाल धाकड़, एसडीओपी कोलारस, नायब तहसीलदार बदरवास भी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य की निगरानी की।
साथ ही जिला प्रशासन द्वारा सभी से अपील की जा रही है कि जलभराव वाले स्थलों पर जाने से बचें ताकि कोई अप्रिय घटना घटित न हो।
Collector Shivpuri
#shivpuri
1 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Sep 15, 2026