अवंतिपुर बड़ोदिया: फसल बीमा और सिंचाई की मांग को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
भारतीय किसान संघ तहसील इकाई अवंतिपुर बड़ोदिया ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर रविवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। किसानों का आरोप है कि क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों के राजस्व हलकों के किसानों को फसल बीमा राशि से वंचित किया गया है। बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद शासन-प्रशासन ने न तो बीमा राशि दिलाई और न ही जांच का आश्वासन दिया। इसके अलावा क्षेत्र के