बल्लबगढ़: सेक्टर 63 के पास कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने रखी करीब 9 करोड रुपए के विकास कार्यों की आधारशिला
कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने सेक्टर 63 के पास करीब ₹9 करोड़ के विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हैं बताया कि ऐतिहासिक नगरी बल्लभगढ़ आने वाले समय में फ्लाईओवर्स की नगरी कहलाएगी। साथ ही उन्होंने आने वाले लोकसभा चुनाव में भरोसा जताया कि इस बार हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा बहुमत से जीत प्राप्त करेगी।