Public App Logo
प्रेम विवाह के बाद युवती ने मायके वालों से जताया जान का खतरा, एसएसपी से सुरक्षा की गुहार बरेली। बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरगंज निवासी एक बालिग युवती ने अपने प्रेमी से विवाह करने के बाद मायके वालों से जान का खतरा बताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती ने आरोप लगाया कि प्रेम संबंध का विरोध करते हुए परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और उसे जबरन रुद्रपुर स्थित बहन के घर भेज दिया। एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में युवती ने बताया कि वह बहादुरगंज निवासी सत्यपाल पुत्र रविशंकर के साथ करीब तीन वर्षों से प्रेम संबंध में है। उसने परिजनों से सत्यपाल के साथ विवाह कराने की इच्छा जताई, लेकिन परिवार वालों ने उसकी बात नहीं मानी। आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और कई दिनों तक खाना-पानी भी नहीं दिया गया। Bareilly news Live #Viralpost - Bareilly News