कुंडा: कुंडा नगर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में शासन द्वारा नामित तीन सभासदों ने ली पद की शपथ
नगर पंचायत कुंडा में बुधवार शाम 4.30 बजे आयोजित समारोह में उपजिलाधिकारी वाचस्पति सिंह ने शासन द्वारा नामित सभासदों शशि प्रभा पाण्डेय, सिद्धार्थ शंकर श्रीवास्तव और सुनील केसरवानी को शपथ दिलाई। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में ईओ अजय कुमार और भाजपा नेता सतीश चौरसिया सहित कई गणमान्य नागरिक व सभासद उपस्थित रहे