देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद में आज से 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य शुरुआत हो गई है, जो आगामी 17 अगस्त तक जारी रहेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी देहरादून आशीष चौहान ने सभी जनपद वासियों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लहराने की भावुक अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान हमारे राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रतीक है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को इसमें बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज करानी चाहिए।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #viralvideo