आज दिनांक:19.06.26 को जिलाधिकारी सहरसा श्री दीपेश कुमार द्वारा बाल संरक्षण से संबंधित संस्थानों के नियमित अनुश्रवण एवं व्यवस्थाओं के मूल्यांकन के क्रम में सुरक्षित स्थान, सहरसा एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, सहरसा का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्थानों में रह रहे बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही आवास, भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का विस्तृत अवलोकन किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा बच्चों के समुचित देखभाल, संरक्षण एवं पुनर्वास से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को सभी मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण क्रम में संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं की गुणवत्ता बनाए रखने पर बल दिया गया। साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं कौशल विकास गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संस्थानों में बच्चों के हितों की सर्वोच्च प्राथमिकता सुनिश्चित करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का सतत अनुश्रवण किया जाए तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर उसका त्वरित निराकरण किया जाए।
54 views | Samastipur, Bihar | Jun 19, 2026