फर्रुखाबाद: चलती-फिरती प्रयोगशाला ने बच्चों में वैज्ञानिक सोच जगाई, बच्चों ने करीब से देखा विज्ञान
फतेहगढ़ स्थित एक स्कूल का परिसर उस समय उत्साह और जिज्ञासा से भर उठा, जब विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की विशेष “विज्ञान बस” विद्यालय पहुंची। किताबों में पढ़े जाने वाले विज्ञान को बच्चों ने पहली बार अपनी आंखों के सामने जीवंत होते देखा। चलती-फिरती इस विज्ञान प्रयोगशाला ने छात्रों को विज्ञान के उस रोचक संसार से रूबरू कराया, जहां हर प्रयोग एक नया सवाल और हर मॉडल