तरहसी: तरहसी से नाबालिग लड़की का अपहरण कर भाग रहे युवक को डालटनगंज स्टेशन पर पुलिस ने गिरफ्तार किया, किशोरी को किया बरामद
Tarhasi, Palamu | Mar 11, 2025 तरहसी थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की का अपहरण कर बाहर ले जाने के लिए डालटनगंज स्टेशन पर पहुंचे युवक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से किशोरी को बरामद किया गया। न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराया जायेगा। मेडिकल जांच कराई जाएगी। 1 मार्च को तरहसी क्षेत्र से एक 16 वर्षीया किशोरी को पांकी के तेतराई के रहने वाले 22 वर्षीय नीरज कुमार भगा ले गया था।