विभूतिपुर: डीबीकेएन कॉलेज नरहन में एनएसयूआई का 7 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी
डीबीकेएन कॉलेज में एनएसयूआई (भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन) का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। छात्र कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रबंधन की कथित उपेक्षा के खिलाफ पांच विषयों की पढ़ाई बहाल करने और छात्रों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।