विभूतिपुर: विभूतिपुर के सिरसी वार्ड 4 में करंट लगने से एक की मौत, छोटा भाई जूझ रहा
सिरसी वार्ड 4 में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। कलेश्वर दास के 32 वर्षीय बड़े बेटे राजेश कुमार की इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं, उनका 18 वर्षीय छोटा बेटा विकास कुमार जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है, जिसका इलाज जारी है। बुधवार रात राजेश कुमार की 5 वर्षीय बेटी प्रियांशी और 3 वर्षीय बेटे प्रियांश का मुंडन उपरांत भंडारा था।