विभूतिपुर: विभूतिपुर पूरब वार्ड 3 में गुरुवार को 3 बजे अग्निकांड, तीन घर जलकर राख, लाखों का नुकसान
विभूतिपुर पूरब पंचायत वार्ड नंबर 3 में गुरुवार को हुए भीषण अग्निकांड में तीन घर और उनमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में करीब चार लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले गोपाल यादव के घर में लगी और देखते ही देखते इसने विकराल रूप ले लिया। तेजी से फैलते हुए आग ने लड्डूलाल महतो और बिहारीलाल महतो के घर जले है।