विभूतिपुर: आलमपुर वार्ड 10 स्थित मां काली मंदिर तालाब में मिला शव, शुक्रवार को हुआ अंतिम संस्कार
आलमपुर कोदरिया पंचायत के वार्ड 10 स्थित मां काली मंदिर के तालाब में गुरुवार रात करीब 11 बजे 35 वर्षीय आभूषण व्यवसायी अविनाश कुमार ठाकुर का शव तैरता हुआ मिला। अविनाश कुमार ठाकुर, कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 12 बैंती पार निवासी चिमनी और मंदिर मालिक अमरेन्द्र कुमार ठाकुर के इकलौते पुत्र थे। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।