विभूतिपुर: जनता महाविद्यालय सिंघिया बुजुर्ग के सेवानिवृत्त प्रधान लिपिक का निधन, शोक
कापन गांव निवासी एवं जनता महाविद्यालय सिंघिया बुजुर्ग के सेवानिवृत्त प्रधान लिपिक गंगा प्रसाद का सोमवार की रात्रि निधन हो गया। वे करीब 64 वर्ष के थे। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बताया जाता है कि श्री प्रसाद कॉलेज स्थापना काल 1985-86 से प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत थे। जो 2021 में सेवानिवृत्त हो गए। इसके बाद भी 2 वर्षों तक सहयोग करते रहे।