विभूतिपुर: विभूतिपुर के आलमपुर कोदरिया वार्ड 7 में साइकिल सवार किसान पर कुदाल और तलवार से हमला, हालत गंभीर
आलमपुर कोदरिया पंचायत के वार्ड 7 में मंगलवार सुबह एक किसान को कुदाल और तलवार से काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल किसान की पहचान केशव ठाकुर के करीब 45 वर्षीय पुत्र जशवंत ठाकुर के रूप में हुई है, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।