हरदोई: मुगलापुर मजरा नस्योली गोपार गांव में घर के बाहर सो रहे वृद्ध की गला काटकर हत्या, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
Hardoi, Hardoi | Jul 23, 2025 हत्या की यह सनसनीखेज वारदात लोनार थाना क्षेत्र के मुगलापुर मजरा नस्योली गोपार में हुई है।यहां के रहने वाले राजकुमार सिंह उर्फ छोटे भैया है वह अविवाहित हैं और गांव के बाहर मकान बनाकर उसी में रहते हैं।आज घर के बाहर राजकुमार सिंह उर्फ छोटे भैया लहूलुहान अवस्था मे पड़े थे। यह देखकर गांव में सनसनी फैल गई।