कलेक्टर तथा एसपी ने नशा मुक्ति एवं पीएम राहत योजना की समीक्षा की
जिले में सडकों के किनारे विशेष रूप से हाईवे पर मौजूद ढाबों की सघन जांच की जाये। कोई भी गैर कानुनी गतिविधि पाये जाने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। उक्त जानकारी शुक्रवार को नशा मुक्ति एवं मादक पदार्थ उनमुलन पर आयोजित बैठक में दी गई। कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना द्वारा सुशासन भवन सभाकक्ष में नशा मुक्ति एवं पीएम राहत योजना की समीक्षा बैठक में की गई । बैठक में डीएफओ श्री संजय रायखरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बघेल एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे ।
#मंदसौर
#Mandsaur
Mandsaur, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026