शिवपाल यादव जी कह रहे हैं कि राजकुमार भाटी ने जो प्रतिज्ञा ली, वह गलत है, उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी में सभी लोग ईश्वर को मानते हैं और वे खुद भी ईश्वर में आस्था रखते हैं।
राजकुमार भाटी का ऐसा करना उन्होंने अनुशासनहीनता बताया.. तो शिवपाल यादव जी,सवाल है कि अगर यह अनुशासनहीनता है, तो राजकुमार भाटी को पार्टी से बाहर क्यों नहीं किया जा रहा?
आखिर यह कैसी राजनीति है,जहां नेता बयान देकर नाराजगी जताते हैं,लेकिन कार्रवाई के नाम पर खामोशी छा जाती है?
कहीं यह सब राजनीतिक दिखावा तो नहीं? विरोध का बयान भी हो जाए और वोटों की सियासत भी चलती रहे! विपक्षी दलों को भी इस पूरे मामले पर सवाल उठाने का मौका मिल रहा है।
अखिलेश यादव और शिवपाल यादव को स्पष्ट करना चाहिए कि पार्टी वास्तव में इस प्रतिज्ञा के खिलाफ है या फिर यह केवल बयानबाजी तक सीमित रहेगा।
जनता को भाषण नहीं, स्पष्ट जवाब चाहिए। अगर अनुशासनहीनता है तो कार्रवाई कीजिए, वरना इस दोहरे रवैये पर सवाल उठेंगे ही!
#ShivpalYadav #AkhileshYadav #RajkumarBhati #SamajwadiParty #UPPolitics