कोंडागांव: जिला कार्यालय के सभा कक्ष में कलेक्टर दुदावत ने कार्य में विलंब करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने के दिए निर्देश
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने मंगलवार को निर्माण विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रगति की समीक्षा की और कार्य में विलंब करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए।उन्होंने सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।साथ ही लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन सड़क,भवनों,सेतु व NH के निर्माण के प्रगति की समीक्षा की।