शोहरतगढ़: विधायक विनय वर्मा ने शोहरतगढ़ की टीचर कॉलोनी में अपने आवास पर शिकायतकर्ताओं व फरियादियों की सुनी समस्याएं, किया निराकरण
मंगलवार को दोपहर 12:00 के लगभग शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय वर्मा ने नगर पंचायत शोहरतगढ़ की टीचर कॉलोनी स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया है,जिसमें आए हुए शिकायतकर्ताओं व फरियादियों की समस्याओं को विधायक ने ध्यानपूर्वक सुनकर उनके निस्तारण के लिए तत्काल संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित भी किया है।