शोहरतगढ़: मकर संक्रांति पर्व के दृष्टिगत, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ ने बानगंगा घाट का किया औचक निरीक्षण
मंगलवार को मकर संक्रांति पर्व की दृष्टिगत सुबह 10:00 बजे के लगभग क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ में बानगंगा घाट का औचक निरीक्षण किया है।इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने यहां ड्यूटी पर तैनात महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों को मकर संक्रांति पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक बंदोबस्त आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया है।