शोहरतगढ़: वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम शोहरतगढ़ में गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
सोमवार को शाम 3:00 के लगभग शोहरतगढ़ के वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम में सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है,जिसमें आज लखनऊ व दिल्ली की टीमों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ है,जिसमें दिल्ली की टीम ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए लखनऊ को हराया है।इस दौरान यहां भारीसंख्या में दर्शक मौजूद हैं।