जहानाबाद: ऊंटा स्कूल में फिर चोरी, चोर वायरिंग काट ले गए, पढ़ाई बाधित
सदर थाना क्षेत्र के आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय उटा में चोरों ने पश्चिमी भवन की बिजली वायरिंग काटकर चोरी कर ली। पहले भी स्कूल के अन्य हिस्सों में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। शुक्रवार सुबह घटना का खुलासा हुआ। बिजली बाधित होने से भीषण गर्मी में पंखे बंद रहे और पढ़ाई प्रभावित हुई, जबकि कंप्यूटर क्लास भी ठप रहा। विद्यालय प्रबंधन ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।