मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: पृथ्वीपुर से श्रद्धालु अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ यात्रा पर रवाना
स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को मंगलमई यात्रा की शुभकामनाएं दीं
--
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत पृथ्वीपुर से श्रद्धालु अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ वाराणसी की यात्रा के लिए रवाना हुए।
एसडीएम पृथ्वीपुर सुश्री मनीषा जैन ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ विशेष तीर्थ बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा पर जाने से पूर्व जनप्रतिनिधियों ने सभी तीर्थयात्रियों को पुष्पमाला पहनाकर मंगलमई शुभकामनाएं दीं। प्रशासन ने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के भोजन, आवास एवं चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की है।
योजना के तहत पात्र वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा कराई जा रही है। श्रद्धालुओं ने शासन और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #मुख्यमंत्री_तीर्थ_दर्शन_योजना #JansamparkMP #niwari
12 views | Niwari, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026