धर्मशाला : तपोवन में सरकार को घेरने की तैयारी विधायकों ने भेजे 414 सवाल, कल से शुरू होगा सत्र
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 नवंबर से धर्मशाला के तपोवन में शुरू होगा। छह बैठकों वाले इस सत्र के लिए विधायकों ने कुल 414 सवाल भेजे हैं। इनमें सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, नशा, अपराध और पर्यटन जैसे मुद्दे शामिल हैं। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने सत्ता पक्ष और विपक्ष से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग की अपील की है।
#धर्मशाला #तपोवन #हिमाचलविधानसभा #शीतकालीनसत्र #कुलदीपपठानिया #हिमाचलप्रदेश #HimachalNews #ChambaExpress
Chamba, Chamba | Nov 15, 2026