वसुंधरा पुलिस चौकी पर जोरदार धमाका, फूड डिलीवरी वर्कर घायल!
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की वसुंधरा पुलिस चौकी पर देर रात जोरदार धमाका हुआ। धमाके से चौकी की खिड़कियां और एयर कंडीशनर क्षतिग्रस्त हो गए।
धमाके की चपेट में आने से 20 वर्षीय फूड डिलीवरी वर्कर विशाल घायल हो गया। वह अर्थला का रहने वाला है और उसे दिल्ली के सूर्य नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना के समय पुलिस चौकी के अंदर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था।
सूचना मिलते ही पुलिस, फोरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी।
फिलहाल धमाके का कारण स्पष्ट नहीं है। जांच एजेंसियां सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।
#Ghaziabad #Vasundhara #PoliceChowki #Explosion #Indirapuram #UPPolice #BreakingNews #CrimeNews
@ghaziabadpolice
@Uppolice