BAGHPAT DESK : दीपावली के मौके पर बागपत के काठा गांव में समाजसेवा की एक अनोखी पहल देखने को मिली है।
यहां समाजसेवी वीरेंद्र सिंह ने गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से ग्रामीणों के बीच करीब 3 हजार डस्टबिन वितरित किए और लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया।
वीरेंद्र सिंह का कहना है कि उनका उद्देश्य सिर्फ डस्टबिन बांटना नहीं, बल्कि गांव के हर घर तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाना है।
उन्होंने यह भी ऐलान किया कि इस बार वह ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ेंगे। उनका कहना है कि चुनाव जीतने पर गांव की शिक्षा व्यवस्था, सफाई व्यवस्था और अन्य बुनियादी समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
फिलहाल वह गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।