गोरखपुर: राप्ती नदी किनारे अमरूद बागों में आबकारी विभाग की दबिश, 35 लीटर कच्ची शराब बरामद
गोरखपुर। अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने राजघाट थाना क्षेत्र में अभियान चलाया। बुधवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर राप्ती नदी के किनारे अमरूद के बागों और झाड़ियों में संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान करीब 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि मौके पर लगभग 450 किलोग्राम लहन और कई भट्ठियों को नष्ट किया गया।