शाहजहांपुर: शाहजहांपुर में विशेष कैम्प: मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया को तेज किया गया
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में विशेष कैम्प आयोजित कर नए मतदाताओं का पंजीकरण शुरू किया गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं तथा छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करना है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पोलिंग बूथों का औचक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उप जिला न