🚨 नरकोटा में सम्राट होटल के समीप स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति घायल
रुद्रप्रयाग जनपद में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है। सोमवार दोपहर करीब 3:23 बजे नरकोटा में सम्राट होटल के समीप एक स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हादसे में एक व्यक्ति के हाथ में हल्की चोट आई है। सूचना मिलते ही DDRF, SDRF और 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया है।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
⚠️ पहाड़ी रास्तों पर वाहन चलाते समय सतर्क रहें, सुरक्षित चलें और सुरक्षित पहुंचें।
\#Rudraprayag #Narkota #RoadAccident #UttarakhandNews #BreakingNews
Rudraprayag, Rudraprayag | Nov 2, 2026