नरकटिया: गोबरी में बकरी चराने के विवाद में हुई मारपीट में 5 लोग हुए घायल, 4 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
गोबरी में बकरी चराने के विवाद में हुई मारपीट में एक पक्ष के 5 लोग घायल हो गए। पीड़ितों ने पुलिस को आवेदन देकर दरसे मियां, शहनाज खातुन, सानिया खातुन व रहीमा खातुन पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में नूर आलम ने बताया कि उसकी बकरी दरसे मियां के खेत में चली गई थी। आरोपियों ने दरसे मियां अफसाना खातुन, नूर आलम, आजमा तारा, हसीना खातुन व अफसर आलम को पीट कर घायल किया।