आयुर्वेद विभाग द्वारा संचालित आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत गुड़ा ग्राम पंचायत को टीबी और तंबाकू मुक्त बनाने की दिशा में ठोस पहल की गई है। इसी क्रम में आयोजित विशेष ग्राम सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर गुड़ा को टीबी एवं तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत घोषित करने का संकल्प लिया गया।ग्राम पंचायत स्तर पर जन-जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की।