डुमरी कटसरी: श्यामपुर भटहां थाना में भूमि विवाद से संबंधित मामलों पर हुई सुनवाई, 2 मामलों का किया गया निपटारा
शिवहर जिला पदाधिकारी पंकज कुमार के निर्देश पर शनिवार को श्यामपुर भटहां थाना में भूमि विवाद से संबंधित मामलों पर सुनवाई की गई। थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि श्यामपुर भटहां थाना में थाना अध्यक्ष सुनील कुमार और डुमरी कटसरी सीओ मोना कुमारी की अध्यक्षता में भूमि विवाद से संबंधित मामलों पर सुनवाई की गई। इस दौरान 2 मामलों का निपटारा किया गया।