डुमरी कटसरी: होली पर्व को लेकर श्यामपुर भटहां थाना पुलिस ने बॉर्डर इलाके पर चलाया विशेष चेकिंग अभियान
शिवहर जिला में होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. प्रभारी एसपी व एसडीपीओ अनिल कुमार निर्देश पर श्यामपुर भटहां थाना के दरोगा रामायण कुमार द्वारा श्यामपुर बॉर्डर पर पहुंचकर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया है. इस दौरान दूसरे जिला से आने वाले प्रत्येक वाहन की सघन जांच की गई है. एसडीपीओ ने कहा होली को लेकर बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई है।