डुमरी कटसरी: तरबनमा गांव में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के तरबनमा गांव में पारिवारिक कलह के कारण एक महिला काजल कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है मृतक के भाई जितेंद्र सहनी के बयान पर मृतक महिला के पति सास ससुर समेत 5 अज्ञात पर प्राथमिक दर्ज कराई है।