डुमरी कटसरी: श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात शांतिपूर्ण संपन्न हुआ होलिका दहन, थाना अध्यक्ष सुनील कुमार
रविवार की देर रात श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से होलिका दहन का कार्यक्रम सम्पन्न करा लिए गए है. श्यामपुर भटहां थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया है कि थाना क्षेत्र के 08 पंचायत में होलिका दहन का कार्यक्रम रखा गया था. जहां सभी स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था. थाना अध्यक्ष खुद मोर्चा संभाले हुए थे।