पीपलखूंट: 11 साल बाद सुहागपुरा को मिली नई हाईटेक 108 एंबुलेंस
प्रतापगढ़। सुहागपुरा ब्लॉक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 11 साल बाद नई हाईटेक 108 एंबुलेंस मिली है। वर्ष 2013 से चल रही पुरानी एंबुलेंस की जगह नई एंबुलेंस नंबर 0553 जयपुर से सुहागपुरा पहुंची। नई एंबुलेंस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने विजय हनुमान और शनिदेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर मिठाई बांटकर स्वागत किया। ईएमटी विष्णु मीणा, पायलट सोहनलाल मीणा और गौतम मीणा एंबुल