देहरादून के समद सैफी ने जीता मिस्टर नॉर्थ इंडिया का खिताब, मेंस फिजीक में हासिल किया प्रथम स्थान
देहरादून के समद सैफी बने मिस्टर नॉर्थ इंडिया, शहर का नाम किया रोशन
देहरादून। चंद्रशेखर आजाद कॉलोनी के युवा फिटनेस ट्रेनर समद सैफी ने 7वीं मिस्टर नॉर्थ इंडिया मेंस फिजीक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर देहरादून का नाम रोशन किया है। उनकी इस जीत से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
प्रतियोगिता का आयोजन 12 अक्टूबर, सोमवार को दून अस्पताल के निकट स्थित नगर निगम हॉल, देहरादून में किया गया था। प्रतियोगिता में उत्तर भारत के कई राज्यों के बॉडीबिल्डर्स ने हिस्सा लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच समद सैफी ने मेंस फिजीक कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों का दिल जीत लिया और प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया।
आयोजकों द्वारा समद सैफी को ट्रॉफी, पदक, प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
समद सैफी पुत्र मोहम्मद हसन, चंद्रशेखर आजाद कॉलोनी के निवासी हैं और पेशे से फिटनेस प्रशिक्षक हैं। फिटनेस के प्रति उनकी सालों की मेहनत, अनुशासन और लगन ने आज उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि समद की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि अगर लगन सच्ची हो तो फिटनेस और खेल के क्षेत्र में भी बड़ा करियर बनाया जा सकता है।
#DEHRADUN #UTTRAKHAND #BBR #LIVE #UTTRAKHAND #NEWS