गोरखपुर: बच्चे को रुलाया, पैर दबाया और धक्का दिया, फिर गायब कर दी गले की चेन
गोरखपुर के कैण्ट थाना क्षेत्र में ऑटो सवार महिला से चेन चोरी करने के आरोप में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता इलाज कराने के बाद ऑटो से जा रही थी। ऑटो में पहले से तीन महिलाएं बैठी थीं, जिनमें से एक महिला की गोद में छोटा बच्चा था। आरोप है कि महिलाओं ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर पीड़िता को अपने बीच बैठा लिया। इसके बाद ब