बज्जू: रणजीतपुरा में 41 लाख 85 हजार की संपत्ति दो आरोपियों की फ्रीज, 68एफ एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई कार्रवाई
Bajju, Bikaner | Aug 21, 2026 बीकानेर पुलिस ने संगठित अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रणजीतपुरा थाना क्षेत्र के दो आरोपियों की कुल 41 लाख 85 हजार रुपए की संपत्ति फ्रीज की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुदित कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ अभियान के तहत की गई।