बक्सर: इस्माइलपुर में पुराने मामले को लेकर दिनदहाड़े बाइक सवार युवक को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती, फायरिंग से दहशत
Buxar, Buxar | May 20, 2025 शहर से सटा मुफ्फस्सिल थाना क्षेत्र का इस्माइलपुर इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से मंगलवार को दोपहर में दहल गया. जब हथियारों से लैस हमलावर बाइक सवार युवकों को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायर करने लगे. गोली 32 वर्षीय मुन्ना राम को लगी है. जबकि उनका एक रिश्तेदार बाल-बाल बच गया. मंगलवार को दिनदहाड़े लगभग दिन के 2 बजे हुई. गोलीबारी की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची.