लखीसराय: सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल की नहीं हो सकी पहचान,सूर्यगढ़ा से जिंदगी की चाह में सदर पहुंचा व्यक्ति जा रहा मौत के करीब
लखीसराय मुंगरे मुख्य मार्ग स्थित सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र से सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल एक व्यक्ति को किसी ने इलाज हेतु सदर अस्पताल पहुंचाया।और गायब हो गया। जहां उक्त व्यक्ति जिंदगी की आश में धीरे धीरे मौत के करीब जा रहा है। उपस्थित डॉ ने कहा कि उसे बेहतर इलाज की जरूरत है।इसलिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। लेकिन पहचान नहीं हो पाने से समस्या बन गई है।