लखीसराय: नंदपुर बिंदटोली गांव में एक अधेड़ गोली लगने से हुआ जख्मी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरजगढ़ा में हुआ इलाज
जिले के सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र के नंदपुर बिंदटोली गांव में गोली लगने से इसी गांव के 50 वर्षीय देवन बिंद जख्मी हो गया. घटना गुरुवार देर शाम की है. घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य सूरजगढ़ा लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार कर रहे चिकित्सक डॉ राजीव रंजन ने बताया कि घायल के पेशाब की थैली के पास गोली लगी है उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.