लखीसराय: मसूदन गांव में विद्युत चोरी मामले में 3 लोगों के खिलाफ पीरी बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज
मसूदन गांव में विद्युत चोरी मामले को लेकर कनीय अभियंता रोहित कुमार के द्वारा पीरी बाजार थाने में कांड संख्या 80/24 के तहत 3 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया गया है.मसूदन गांव की मुरली सिंह के पुत्र पंकज कुमार ,इसी गांव के स्वर्गीय मिथिलेश सिंह के पुत्र धनंजय सिंह एवं स्वर्गीय सुखदेव साव के पुत्र महेश साव पर विद्युत चोरी का आरोप है.