लखीसराय: लखीसराय जिले में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे 102 एंबुलेंस चालकों से मिलने पहुंचे जदयू जिला अध्यक्ष एवं नगर परिषद सभापति
लखीसराय जिले के सदर अस्पताल परिसर में पिछले 8 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे 102 एंबुलेंस कर्मचारी से मिलने जिले के जदयू जिला अध्यक्ष रामानंद मंडल एवं नगर परिषद के सभापति अरविंद कुमार पासवान मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने एंबुलेंस चालकों से जिला पदाधिकारी से मिलकर जल्द ही उनकी मांगों के ऊपर विचार करने की कही बात।