कोल: डीएम ने नुमाइश की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, पुस्तक मेला और फ्लावर शो आयोजित करने के दिए निर्देश
Koil, Aligarh | Jan 23, 2025 अलीगढ़ में आयोजित होने जा रही राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश) का आयोजन 1 फरवरी से होने जा रहा है। गुरुवार को नुमाइश की तैयारी का जायजा लेने डीएम संजीव रंजन मौक़े पर पहुंचे। डीएम ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ नुमाइश का निरीक्षण किया और अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं।