कोल: महंत राजू दास की स्व• मुलायम सिंह यादव पर टिप्पणी के विरोध में सपाइयों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, फूंका पुतला
Koil, Aligarh | Jan 23, 2025 सपा के पूर्व वरिष्ठ नेता स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव पर महंत राजू दास द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में सपा ने प्रदर्शन किया है। सपा के कार्यकर्ता गुरुवार को एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और महंत राजू दास का पुतला दहन किया है।