मड़ावरा: क़ुर्र्ट गाँव में पुरानी रंजिश के चलते एक भाई ने अपने भाई पर कुल्हाड़ी से किया हमला
थाना गिरार के क़ुर्र्ट गाँव में सोमवार को सुवह करीब 8 बजे पुरानी रंजिश के चलते भाई ने अपने ही सगे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया। जहाँ पर उसका उपचार चल रहा है।वही पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।