राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को बताया लोकतंत्र की मजबूती का आधार।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ की उपस्थिति में संगोष्ठी आयोजित की गई। डीएम ने जिले के सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा समाचारों के प्रकाशन एवं प्रसारण में तथ्यपरकता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी बनाए रखने की अपील की।
संगोष्ठी में “पत्रकारिता: लोकलुभावन या जिम्मेदार” विषय पर प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। सभी ने पत्रकारिता में सत्यनिष्ठा, जवाबदेही एवं जनहित को सर्वोपरि रखने पर जोर दिया।
#SamratChoudhary #NationalPressDay #IPRDBihar